एसडीएफ न्यूज ब्यूरो
सहरसा।पति शराब के नशे में घर पहुंचता है और न केवल पत्नी के साथ मारपीट करता है,बल्कि सुलगता सिगरेट देह पर दागता है।इस तरह के हैवानियत की शिकार हो रही महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।लेकिन पुलिस महज जांच-पड़ताल की बात कर महिला को टहला रही है।वाक्या है बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के महारस गांव का।पीड़ित महिला महारस गांव निवासी जितेन्द्र शर्मा की पत्नी बिजली देवी अपने आवेदन कहती है कि पति नशे में धूत होकर सुलगता सिगरेट से दागता है।बीते डेढ़ साल से जान मारने की नीयत से प्रताड़ित करता है।अपने पति की इस तरह की करतूत से तंग आकर पुलिस को आवेदन देकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।महारस गांव निवासी जितेन्द्र शर्मा की पत्नी बिजली देवी अपने आवेदन में कहती है कि मेरे पति मुझे बीते डेढ़ साल से प्रताड़ित करते आ रहे हैं।शराब पीकर नशे की हालत में मुझे सिगरेट से दागता है।लाठी-डंडे वगैरह से मारपीट करता है।इतना ही नहीं,कई बार जान मारने की नीयत से दबिया से भी प्रहार किया है।पीट-पीट कर बेहोश कर देता है।पीड़ित महिला कहती है कि,मेरी गोतनी वगैरह बीच बचाव करने आती है,तो उसके साथ भी मारपीट किया करता है।मुझे घर में भी जाने नहीं देता है।आवेदन में यह भी कहा गया है कि,इस घटना को लेकर कई बार पंचायत की गई।मुखिया और सरपंच का भी अंचलाधिकारी के पास गए।किसी की बात नहीं मानता है।
इधर ओपीध्यक्ष सुनील कुमार भगत ने कहा कि,पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।जांचोपरांत विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
सहरसा
शराब के नशे में धूत पति आकर देह पर दाग देता है सुलगता सिगरेट,पत्नी लगा रही न्याय की गुहार
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो सहरसा।पति शराब के नशे में घर पहुंचता है और न केवल पत्नी के साथ मारपीट करता है,बल्कि सुलगता सिगरेट देह पर दागता है।इस तरह के हैवानियत की शिकार हो रही महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।लेकिन पुलिस महज जांच-पड़ताल की बात कर महिला को टहला रही है।वाक्या है बनमा ईटहरी ओपी क्षेत्र के महारस गांव का।पीड़ित महिला महारस गांव निवासी जितेन्द्र




पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।