सीतामढ़ी(अतुल कुमार)।

सीतामढ़ी जिले के बोखरा पिकेट थाना क्षेत्र में सड़क पर खड़ी ऑटो को हटाना एक दारोगा को काफी मंहगा पड़ गया।आक्रोशित ऑटो चालकों व अन्य लोगों सहित महिलाओं ने पुलिस गाड़ी से खींचकर दारोगा की जमकर धुनाई कर दी।गंभीर रुप से जख्मी दारोगा को पीएचसी में भर्ती कराया गया है।मिल रही जानकारी के अनुसार साम पुपरी के डीएसपी की गाड़ी की शनिवार को बोखरा पिकेट पुलिस स्कॉट कर रही थी।डीएसपी की गाड़ी जब भाउर बाजार स्थित मुख्य सड़क से गुजर रही थी,तब बीच सड़क पर खड़ी ऑटो को हटाने के लिए पुलिस द्वारा कही गई। ऑटो चालक द्वारा देर किए जाने पर पुलिस ने ऑटो चालक पर डंडे से वार कर दिया।उस समय तो ऑटो चालक शांत रहा,लेकिन ऑटो चालक सहित स्थानीय लोग गश्ती की गाड़ी के लौटने का इंतजार करते रहे।जैसे ही गश्ती गाड़ी लौटी,वैसे ही काफी संख्या में जमे लोग दारोगा पर टूट पड़े।पुलिस की गाड़ी से दारोगा को निकालकर पहले धक्का मुक्की करते हुए जमकर मारपीट की,फिर पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे।जख्मी दारोगा अजीत कुमार का कहना है कि,सड़क पर खड़ी ऑटो के कारण जाम लग गई थी।ऑटो हटाने के लिए आवाज दिए जाने के बावजूद कोई नहीं आया,तब ऑटो को सड़क से धक्का देते हुए हटाकर किनारे कर दिया गया।वापस लौटने के क्रम में उस जगह पर पहले से जमे ऑटो चालकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों और कुछ महिलाओं द्वारा उन पर हमला कर दिया गया।