सहरसा(कुमोद सिंह)।
जिले से लूट की एक बड़ी खबर सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि,सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलिन्दाबाद पोखर के समीप बेखौफ अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी से हथियार के बल पर न केवल लाखों रुपये लूट लिए,बल्कि विरोध करने पर मारपीट करते हुए मौके से फरार हो गए।लूट के शिकार हुए फाइनेंस कर्मी खगड़िया जिले के चम्मन टोला निवासी जोगेन्द्र यादव के पुत्र पप्पू कुमार बताए जा रहे हैं।
मिल रही जानकारी के अनुसार,दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी से बाइक की चाभी छीन ली और डिक्की से रुपये,मोबाइल फोन आदि लूट लिए।लूटपाट के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने हथियार के बट से भारत फाइनेंस के कलेक्शन एजेंट को मारपीट कर जख्मी भी कर दिया।इस दौरान बदमाशों ने डिक्की में रखे करीब 2 लाख 90 हजार रुपये लूट लिए।लूटपाट के दौरान दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की है।
घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है।
अन्य खबरें
सहरसा में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से दिनदहाड़े 2 लाख 90 हजार की लूट, खगड़िया निवासी हैं लूट के शिकार फाइनेंस कर्मी
सहरसा(कुमोद सिंह)। जिले से लूट की एक बड़ी खबर सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि,सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलिन्दाबाद पोखर के समीप बेखौफ अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी से हथियार के बल पर न केवल लाखों रुपये लूट लिए,बल्कि विरोध करने पर मारपीट करते हुए मौके से फरार हो गए।लूट के शिकार हुए फाइनेंस कर्मी खगड़िया जिले के चम्मन टोला निवासी जोगेन्द्र यादव के प

जिले से लूट की एक बड़ी खबर सामने आ रही है।बताया जा रहा है कि,सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुलिन्दाबाद पोखर के समीप बेखौफ अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी से हथियार के बल पर न केवल लाखों रुपये लूट लिए,बल्कि विरोध करने पर मारपीट करते हुए मौके से फरार हो गए।लूट के शिकार हुए फाइनेंस कर्मी खगड़िया जिले के चम्मन टोला निवासी जोगेन्द्र यादव के पुत्र पप्पू कुमार बताए जा रहे हैं।
मिल रही जानकारी के अनुसार,दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर फाइनेंस कर्मी से बाइक की चाभी छीन ली और डिक्की से रुपये,मोबाइल फोन आदि लूट लिए।लूटपाट के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने हथियार के बट से भारत फाइनेंस के कलेक्शन एजेंट को मारपीट कर जख्मी भी कर दिया।इस दौरान बदमाशों ने डिक्की में रखे करीब 2 लाख 90 हजार रुपये लूट लिए।लूटपाट के दौरान दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग भी की है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।