एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया के मथुरापुर खेल मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन ने शक्ति प्रदर्शन का ऐसा नज़ारा पेश किया जिसने विपक्ष को चुनौती दे दी। मंच पर केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने महाभारत प्रसंग का उल्लेख करते हुए एनडीए की पांच घटक दलों की एकजुटता को पांडवों की शक्ति बताया और कार्यकर्ताओं से हर बूथ की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि नीतीश–मोदी की डबल इंजन सरकार ने बिहार को स्वर्णिम विकास की राह पर अग्रसर किया है और यही ताक़त आने वाले चुनाव में जीत की गारंटी बनेगी।जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष व विधान परिषद के उपनेता ललन शर्राफ ने विपक्ष पर व्यंग्य करते हुए कहा कि परिवारवाद की राजनीति करने वाले बिहार का भविष्य तय नहीं कर सकते।
उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियाँ गिनाईं—49 लाख युवाओं को रोजगार, 12 लाख को सरकारी नौकरी, 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली और 60 हज़ार करोड़ के विकास बजट का प्रावधान।
भीड़ ठहाकों और तालियों से गूंजती रही।पूर्व मंत्री डॉ. अशोक कुमार राम ने “225 फिर नीतीश संकल्प” का नारा बुलंद किया तो विधायक लखेन्द्र पासवान ने कार्यकर्ताओं से उपलब्धियों को जनता तक पहुँचाने की अपील की।
रालोमो की राष्ट्रीय महासचिव रेखा गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण को नीतीश सरकार की सबसे बड़ी देन बताते हुए महिला रोजगार योजना का उल्लेख किया।पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने खगड़िया की चारों सीटों पर एनडीए की जीत तय बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास को तेज़ी से आगे बढ़ाने की बात कही।सम्मेलन में शामिल जनसैलाब, गूंजते नारे और नेताओं का आत्मविश्वास साफ संदेश दे गया कि खगड़िया की धरती से एनडीए ने 2025 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है और विजय रथ शिखर तक पहुँचना अब तय है।
अन्य खबरें
खगड़िया के मथुरापुर मैदान से गूंजा एनडीए का शक्ति प्रदर्शन – डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों के दम पर 2025 विधानसभा चुनाव में विजय का शंखनाद
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया खगड़िया के मथुरापुर खेल मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन ने शक्ति प्रदर्शन का ऐसा नज़ारा पेश किया जिसने विपक्ष को चुनौती दे दी। मंच पर केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने महाभारत प्रसंग का उल्लेख करते हुए एनडीए की पांच घटक दलों की एकजुटता को पांडवों की शक्ति बताया और कार्यकर्ताओं से हर बूथ की जीत सुनिश्चित करन







पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।