संवाददाता

 

भागलपुर।मायके से छट्ठी का भोज खाकर ससुराल लौट रही मां-बेटी मालगाड़ी के चपेट में आ गयी।महिला की तो घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,लेकिन बच्ची बाल-बाल बच गई।घटना भागलपुर-सुलतानगंज रेलखंड के पोल संख्या 328/28 के समीप घटी।सिर में चोट लगने से गंभीर रुप से जख्मी बच्ची को रेल प्रबंधक दीपक कुमार ने रेल पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल भेजा दिया है।मृतक महिला की पहचान 25वर्षीय प्रेमिका देवी पति दिलिप मंडल के रुप में हुई है।वह दुधैला गांव की रहने वाली थी।बच्ची दो वर्षीय आशिका कुमारी बतायी जा रही है।मृतक महिला की परिजन शिला देवी ने बताया कि,सबौर स्थित मायके से छट्ठी का भोज खाकर घर दुधैला आ रही थी।इसी दौरान यह हादसा हो गया।