संवाददाता

   

भागलपुर।सुलतानगंज नगर परिषद के मिर्जापुर स्थित मध्य विद्यालय में एक शिक्षक द्वारा छात्राओं के साथ छेडखानी एवं अभ्रद्र व्यवहार किए जाने से आक्रोशित छात्रा एवं अभिवावकों ने जमकर हंगामा किया।आक्रोशित छात्राएं और अभिभावकों द्वारा आरोपी शिक्षक अविनाश कुमार को हटाने की मांग की जा रही थी।हालांकि हंगामा होता देख आरोपी शिक्षक स्कूल छोड़कर फरार हो गए।रुबी देवी,नूरजहां, सेयरा बानो सहित अन्य ग्रामीणों का कहना था कि, स्कूल के शिक्षक अविनाश कुमार द्वारा छात्राओं के साथ छेड़खानी और अभ्रद्र व्यवहार किया जाता है।इसलिए ऐसे शिक्षक को अविलंब स्कूल से हटाया जाना चाहिए।इधर, कक्षा 6की छात्रा गीता कुमारी सहित अन्य छात्राओं ने बताया कि,शिक्षक अविनाश कुमार द्वारा विज्ञान की पढ़ाई के दौरान गंदी-गंदी बातें की जाती है।छात्राओं के साथ छेड़खानी करना उनके लिए आम बात हो गई है। स्कूल के प्राचार्य संजीव कुमार ने कहा कि,शिक्षक अविनाश कुमार द्वारा विज्ञान की पढाई के समय कक्षा 5 एवं 6 की छात्राओं को स्तनपान से संदर्भित जानकारी दी जा रही थी।लेकिन स्तनपान के विषय में अभ्रद्र शब्द का प्रयोग करते हुए बताना छात्राओं को नागवार लगा।इसलिए छात्राओं के साथ-साथ अभिवावकों ने शिक्षक अविनाश कुमार को हटाने की मांग को लेकर हंगामा किया।इस संदर्भ में अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।इधर शिक्षक अविनाश कुमार का कहना है कि,उनके विरुद्ध लगाया गया आरोप निराधार है।वह कक्षा 6 की छात्राओं को सजीव और निर्जीव के संबंध में बता रहे थे।दूसरी तरफ प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी रेखा भारती ने दूरभाष पर बताया कि, छात्राओं,अभिवावक और ग्रामीणों की मांग को देखते हुए शिक्षक को स्कूल हटा दिया गया है।उनके विरुद्ध कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी।