संवाददाता

पटना।ढ़ीली होती राज्य की कानून व्यवस्था का नजारा एक बार फिर राजधानी पटना में देखने को मिला है,जहां बेखौफ अपराधियों ने एक पूर्व मुखिया को गोलियों से भून कर मौत की नींद सुला दिया है।मौत के शिकार हुए नालंदा हरनौत के पूर्व मुखिया को बाइक सवार अपराधियों ने पटना स्थित अटल पथ के समीप गोलियों से भून दिया है।उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।गोलियों के शिकार हुए पूर्व मुखिया दिलीप कुमार बताए जा रहे हैं।हालांकि पूर्व मुखिया के विरुद्ध पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।बताया रहा है कि,आपसी रंजिश को लेकर बाइक सवार अपराधियों द्वारा पूर्व मुखिया को टारगेट किया गया है।घटना की जानकारी मिलते ही एसकेपुरी,पाटलिपुत्रा और बुद्धा कॉलनी थाना पुलिस के साथ पहुंची एएसपी काम्या मिश्रा मामले की पड़ताल में जुट गई है।शव को पोस्टमार्टम के बाबत अस्पताल भेज दिया गया है।