संवाददाता

नवादा।नवादा में आज शनिवार के दिन एक युवक को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारने की कोशिश की गई है।मामला नगर थाना अंतर्गत बेली शरीफ मोहल्ले की है।आस-पास के लोगों ने किसी तरह आग बुझा कर गंभीर रुप से झुलसे युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।जख्मी युवक कलाली रोड निवासी स्वर्गीय महावीर रजक का पुत्र चुन्नू रजक बताया जा रहा है।घटना के बाद से इलाके में कोहराम मच गया है।जख्मी युवक के भाई संजय रजक का कहना है कि,आज शनिवार की सुबह उनके भाई को मोहल्ले के ही चार युवक बुलाकर बेली शरीफ मोहल्ले की ओर ले गए थे।लेकिन कुछ देर बाद जानकारी मिली कि,उनके भाई पर किसी ने पेट्रोल छिड़क कर आग में जिंदा झोंकने का प्रयास किया है।जब वह लोग मौके पर पहुंचे,तो उनका भाई जिंदा जल रहा है।आस-पास के लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग बुझाया।फिर गंभीर हालत में उनके भाई को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।गंभीर रुप से झुलसे युवक के भाई का कहना है कि,उन्हें पूरी आशंका है कि,घर से बुलाकर ले जाने वाले वही चारों ने उनके भाई को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतारने का प्रयास किया है।वैसे बुरी तरह झुलसा युवक फिलवक्त कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।बहरहाल,पुलिस पूरे मामले की गंभीर पड़ताल कर रही है।