संवाददाता

 

भागलपुर।जख्मी हालत में मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया एक हत्यारोपी शनिवार को हथकड़ी खोलकर फरार हो गया है।हत्यारोपी अंकित कुमार ठाकुर नाथनगर के साहिबगंज का निवासी है।मिल रही जानकारी के अनुसार अंकित कुमार ठाकुर की विसर्जन के दिन चंडी स्थान के पास बाबूटोला कमलाकुंड निवासी अभिषेक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर पिटाई कर दी थी।गंभीर स्थिति में उसे भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर इस्माइलपुर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था।ऑर्केस्ट्रा के दौरान गोली चलने के बाद जख्मी हालत में अंकित को भीड़ से छुड़ाकर पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उसका इलाज चल ही रहा था,कि पुलिस को चकमा देते हुए हथकड़ी खोलकर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही उसकी तलाश शुरु कर दी गई है।अस्पताल पहुंची इस्माइलपुर पुलिस ड्यूटी पर तैनात चौकीदार और सिपाही को साथ लेकर अंकित के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।बहरहाल,देखना दिलचस्प होगा कि,अंकित जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आता है या पुलिस को इलाके की खाक छाननी पड़ती है!