सिवान(मणिभूषण गोस्वामी)।

 

अपनी बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर अपना आपा खोए सनकी भाई ने पहले बहन के प्रेमी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतारा,फिर कुछ देर बाद बहन को भी मौत के मुंह में ढ़केल दिया।ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाबत सदर अस्पताल भेज दिया।घटना के बाद से लोगों के बीच बढ़ते उबाल के बीच पुलिस ने महज एक घंटे के बाद हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लोगों को शांत कराया।मिल रही जानकारी के अनुसार जिले के रंगरौली-रुकुन्दीपुर के समीप स्थित एक नहर के पास प्रेमी-प्रेमी चोरी छुपे मिलने पहुंचे थे।इसी बीच युवती का भाई मन्नु राम वहां पहुंच गया और अपनी बहन को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखकर अपना आपा खो दिया।प्रेमी-प्रेमिका ने युवक से निपटने की कोशिश की गई, लेकिन गुस्से से लाल हुए युवक ने बहन के प्रेमी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरु कर दिया।प्रेमी गंभीर रुप से जख्मी हो गया और उसने वहीं दम तोड़ दिया।प्रेमी को मौत के मुंह में समाता देख प्रेमिका वहां से भागकर घर पहुंच गई।प्रेमी की निर्मम हत्या की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई और लोग एकत्रित होने लगे।इधर,घटना के बाद घर पहुंची युवती सिसक ही रही थी कि,उसका भाई भी घर पहुंच गया।घर पहुंचे भाई-बहन के बीच लड़ाई शुरु हो गई।बहन के प्रेमी को मौत की नींद सुला चुका भाई बहन को भी नहीं बख्शा और बहन को चाकू से गोदना शुरु कर दिया।सनकी भाई ने बहन को भी मार डाला।दूसरी तरफ प्रेमी के शव को लेकर ग्रामीण सड़क पर प्रदर्शन करने लगे।पुलिस स्थिति पर नजर बनाई हुई थी।ग्रामीणों द्वारा युवती के भाई को डबल मर्डर का आरोपी बताए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी मन्नू राम को अंतत: एक घंटे बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया है।बहरहाल,घटना को लेकर इलाके में सनसनी मची है और लोग पूरे वाक्ये को सुना सुनाकर हतप्रभ हैं।