हाजीपुर(अरुण सिंह)।

 

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में दबंग पड़ोसी ने बंदूक की नोंक पर घर में घुसकर एक महिला को हवश का शिकार बना लिया और महिला की शोर सुनकर रिश्तेदार और पड़ोसियों के एकत्रित होते ही छत से कूदकर फरार हो गया।जाते-जाते उसने महिला के रिश्तेदार सहित पड़ोसियों को यह घमकी दी कि,मामला अगर पसरा,तो गोलियों से छलनी कर दूंगा।हवश की शिकार हुई महिला दो बच्चों की मां है और घटना के वक्त रात में अकेली थी।

दरअसल,हाजीपुर के एक गांव में महिला घर में अकेली थी।घर को सुनसान जानकर उसका दबंग पड़ोसी सूरज जबरन घर में घुस आया और बंदूक की नोंक पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।महिला की चीख सुनकर जब उसके रिश्तेदार और पड़ोसी महिला के घर जमा होने लगे तो सूरज छत से कूदकर फरार होने लगा।फरार होने के दौरान दुष्कर्मी सूरज ने सभी को धमकी देते हुए कहा कि,इस घटना को लेकर शोर नहीं मचना चाहिए।अन्यथा,सभी को गोलियों से छलनी कर दूंगा।इधर दो बच्चों की मां घर में बेसुध पड़ी थी।महिला के पड़ोसी और रिश्तेदारों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने महिला को सदर अस्पताल पहुंचाया।वहां पीड़ित महिला का इलाज किया जा रहा है।पुलिस के कहना है कि,महिला के रिश्ते में ससुर लगने वाले शख्स सहित अन्य लोगों द्वारा पूरी घटना की जानकारी दी गई है।महिला का मेडिकल जांच भी कराया जा रहा है।महिला के होश में आने के बाद उसका बयान लेकर पुलिस गंभीर कार्रवाई करेगी।बहरहाल, घटना को लेकर इलाके में सनसनी मच गई है।लोग दबंग पड़ोसी की जमकर आलोचना करते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।