संवाददाता

भागलपुर।जिले के मधुसुदनपुर थाना अंतर्गत भतोरिया गांव स्थित एक घर में लड़की को अकेली देखकर गांव के ही एक युवक ने हैवानियत की हद पार कर दी।मुंह को जबर्दस्त बंद किया और युवती को हवश का शिकार बना लिया।डॉक्टर के यहां से सुबह घर वालों के आने पर महिला थाने में शंभू यादव के पुत्र मिथुन कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज कराया गया है।हालांकि युवक युवती से प्रेम करता था।युवक द्वारा शादी करने से इंकार करने पर दोनों का संबंध विच्छेद हो गया था।प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की गहन पड़ताल कर रही है।ग्रामीणों का कहना है कि, दोनों के बीच पहले प्रेम प्रसंग था।घर के सभी लोगों को इस बात की जानकारी थी,लेकिन घर के लोग इसलिए कुछ नहीं बोल रहे थे,क्योंकि आरोपी मिथुन कुमार लड़की को दो साल से शादी का आश्वासन दे रहा था।शादी से इनकार करने पर प्रेमी मिथुन से दूरी बना ली थी।लेकिन मिथुन प्रेम में पागल था।रोती-बिलखती युवती की मां का कहना है कि,अब कौन करेगा मेरी बेटी के साथ शादी।तबियत खराब रहने के कारण डॉक्टर के यहां गई थी।आने में विलंब हो गया।आरोपी मिथुन कुमार को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए।पीड़िता का कहना है कि,रात के लगभग 10:30 बजे भदोरिया पूरब टोला का रहने वाला शंभू यादव का बेटा मिथुन कुमार मेरे घर में घुसकर जबरन मेरा मुंह दबाकर भद्दी भद्दी गालियां देने लगा।कहा कि,अगर शोर मचाया,तो जान से मार दूंगा।यौन शोषण के बाद शोर मचाने लगी,तो वह छत पर से कूदकर वहां से फरार हो गया।लेकिन उसके गले के माला मेरे हाथ में रह गया।मिथुन भाग नहीं सके,इसके लिए वह उसके गले का माला पकड़ रखी थी।मेरी जिंदगी तो मिथुन ने बर्बाद कर दिया।अब मैं जाउं,तो कहां जाउं।