संवाददाता

पटना। पटना विश्वविद्यालय के कैंपस दो छात्र गुटों के बीच हुई भिड़ंत में तीन छात्र बुरी तरह जख्मी हो गए।हालांकि कहा जा रहा है कि,इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा न केवल पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया,बल्कि बमबाजी भी की गई।अशोक राजपथ स्टेट पटना विश्वविद्यालय कैंपस में घटित घटना की जानकारी मिलते ही दो थाना पुलिस के साथ मौका-ए-वारदात पर पहुंचे टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह द्वारा मामले की तफ्तीश शुरु कर दी गई है।पता लगाया जा रहा है कि,विवाद का आखिर कारण क्या है!तीनों जख्मी छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।असामाजिक तत्वों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।बता दें कि, पटना विश्वविद्यालय में चुनाव की तारीख का आज ऐलान भी किया जाना है।