अरविंद वर्मा

 

गोपालगंज।गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर ज़िला प्रशासन द्वारा कवायद प्रारंभ कर दी गई है।ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने गोपालगंज विधान सभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए साथ साथ चल रहे अधिकारियों को समय समय पर निर्देशित करते रहे।मौके पर मौजूद पत्रकारों से ज़िला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि,आने वाले चुनाव में आचार संहिता का पालन सख्ती से कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि,प्रशासनिक तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिया गया है।हर हाल में उप चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से होगा।क्षेत्र के मतदाता निर्भय होकर अपनी इच्छा के अनुरुप ही बिना किसी के दवाब के मतदान करेंगे।वयोवृद्ध और विकलांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की जायेगी।