गोपालगंज(अरविंद वर्मा)।

 

गोपालगंज विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर चुनावी समर में कूदे मोहन प्रसाद गुप्ता को अखिल भारतीय वियाहुत कलवार महासभा का भी समर्थन मिल गया है।महासभा के प्रधान कार्यालय पटना द्वारा गोपालगंज विधानसभा उप चुनाव में कलवार समाज से वैश्य उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता को महासभा का समर्थन दिए जाने का ऐलान किया गया है।उनकी जीत के लिए महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार भगत,अधिवक्ता गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में घर–घर जाकर मतदाताओं से मोहन प्रसाद गुप्ता को अपना कीमती वोट देकर भारी से भारी मतों से विजय बनाने की अपील कर रहे हैं।कलवार समाज के लोगों से अपील कर रहे दिनेश भगत के साथ और भी स्वजातीय बंधु गण सहयोग कर रहे हैं।अध्यक्ष का मानना है कि, मोहन प्रसाद गुप्ता अपार बहुमत से गोपालगंज विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे।क्योंकि मतदाताओं के रुझान से ही प्रतीत हो रहा है कि,उनकी जीत सुनिश्चित है।